जैसलमेर
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जैसलमेर में पर्यटक सीजन खत्म होने के कारण अब जैसलमेर एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि 28 मार्च के बाद जैसलमेर से उड़ान भरने वाली करीब 6 फ्लाइट्स को बंद करने की तैयारी की जा रही है जिसमें दिल्ली-3 उड़ाने, जयपुर सहित मुंबई और बेंगलुरु की 1-1 उड़ान शामिल है जिसे अभी के लिए पूरी तरह से बंद करने की तैयारी चल रही है। क्योंकि 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में जैसलमेर को किसी भी एयरलाइंस ने अपनी सूची में शामिल नहीं किया गया है। जिसको लेकर यह पूरी संभावना है कि इस गर्मी की सीजन में जैसलमेर का एयरपोर्ट पूरी तरह शांत रहेगा। 

पर्यटकों की संख्या में गिरावट, एयरलाइंस कंपनियों के लिए घाटे का सौदा
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जैसलमेर का एयरपोर्ट मुख्य रूप से विंटर सीजन में आने वाले पर्यटकों पर निर्भर है जिसके चलते अब समर सीजन के कारण पर्यटकों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है और जिसके चलते यात्रियों की संख्या में आ रही भरी कमी के चलते एयरलाइंस कंपनियों का उड़ाने जारी रखना घाटे का सौदा साबित हो रहा है।

विंटर सीजन के दौरान जैसलमेर एयरपोर्ट ने हवाई सफर में कई रिकॉर्ड प्राप्त किए मतलब आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक के इस टाइम पीरियड में करीब 70,000 से 80,000 यात्रियों ने जैसलमेर एयरपोर्ट का यूज़ किया। 

सूत्रों के अनुसार जैसलमेर एयरपोर्ट अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में उड़ाने बंद होने के कारण इसका सबसे बड़ा असर स्थानीय पर्यटन पर पड़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि यह स्थिति पूरी तरह से स्थाई नहीं है बल्कि आगामी विंटर सीजन के लिए जैसलमेर एयरलाइंस ने अपनी तैयारिया शुरू कर दी है जिसमें कई प्रस्ताव शामिल हैं।